1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पूनम महाजन का अधीर रंजन चौधरी को जवाब, कहा- ‘निर्बल तो आप हो दादा’

पूनम महाजन का अधीर रंजन चौधरी को जवाब, कहा- ‘निर्बल तो आप हो दादा’

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 03, 2019 01:22 pm IST,  Updated : Dec 03, 2019 01:22 pm IST

भाजपा सांसद पूनम महाजन ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के उस बयान को लेकर निशाना साधा जिसमें अधीर रंजन चौधरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ‘निर्बला’ कहा था।

poonam mahajan reply to Adhir Ranjan Chowdhury- India TV Hindi
poonam mahajan reply to Adhir Ranjan Chowdhury Image Source : LOK SABHA TV

नई दिल्ली। भाजपा सांसद पूनम महाजन ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के उस बयान को लेकर निशाना साधा जिसमें अधीर रंजन चौधरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ‘निर्बला’ कहा था। पूनम महाजन ने अधिर रंजन चौधरी को कहा ‘‘निर्बल तो आप हो दादा, कि एक ही महिला के लिए आप खड़े हो और उसी के सम्मान और सुरक्षा के लिए लड़ रहे हो। सोमवार को कार्पोरेट टैक्स पर मुद्दे पर चर्चा के दौरान अधीर रंजन चौधरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ‘निर्बला’ सीतारमण कह दिया था।

पूनम महाजन ने लोकसभा में कहा ‘‘सोमवार को सभी सांसद तेलंगाना की महिला डाक्टर के रेप और हत्या के मामले पर आवाज उठाने के लिए एक साथ खड़े हुए थे, कुछ समय बाद जिनके नाम के आगे धीर है, ऐसे अधीर रंजन जी के धीर का बांध फूट गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के ऊपर उन्होंने जो टिप्पणी की वह सबसे बुरा हुआ।’’

लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने जो बयान दिया था, मंगलवार को उस बयान को लेकर संसद में काफी हंगामा हुआ और सत्तापक्ष के सांसदों ने अधीर रंजन चौधरी से उनके बयान को लेकर माफी की मांग की। सत्तापक्ष के सांसदों ने अधीर रंजन चौधरी से प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए बयान पर भी माफी मांगने के लिए कहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत