1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कल पंचतत्व में विलीन होंगे प्रणब दा, सरकार ने किया 7 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

कल पंचतत्व में विलीन होंगे प्रणब दा, सरकार ने किया 7 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 31, 2020 07:21 pm IST,  Updated : Aug 31, 2020 10:00 pm IST

प्रणब मुखर्जी का अंतिम संस्कार कल लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर कल सुबह 10 राजाजी मार्ग पर दर्शनार्थ रखा जाएगा।

प्रणब मुखर्जी का...- India TV Hindi
प्रणब मुखर्जी का अंतिम संस्कार कल सुबह Image Source : SHARMISTHA MUKHERJEE TWITTER

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का अंतिम संस्कार कल लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर कल सुबह 10 राजाजी मार्ग पर दर्शनार्थ रखा जाएगा। 2017 में देश के सर्वोच्च पद से रिटायर होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति 10 राजाजी मार्ग स्थित घर पर रह रहे थे। इसके साथ ही प्रणब मुखर्जी के निधन पर सरकार ने 7 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है।   

कोरोना संकट को देखते हुए पूरी संभावना है कि सिर्फ कुछ लोगों को ही पूर्व राष्ट्रपति के अंतिम दर्शन होंगे. आम लोगों को इसकी अनुमति नहीं होगी। पूर्व राष्ट्रपति का बीमारी के बाद सोमवार शाम निधन हो गया है। वो 84 साल के थे। उनके निधन पर सरकार ने 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान सरकारी प्रतिष्ठानों में सम्मान के लिए राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। वहीं इस दौरान सभी सरकारी समारोह स्थगित कर दिए जाएंगे।

प्रणब मुखर्जी कई दिनों से गहन कोमा में थे। उन्हे इलाज के दौरान वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनका फेफड़ों में संक्रमण का इलाज चल रहा था। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे ने दी। मस्तिष्क में खून का थक्का जम जाने की वजह से उन्हें 10 अगस्त को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती किया गया था। सर्जरी से पहले उनकी कोरोना जांच भी हुई थी जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सर्जरी के बावजूद उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ था। पूर्व राष्ट्रपति का पार्थिव शरीर आज आर आर अस्पताल में ही रहेगा। कल पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर रखा जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत