1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राष्ट्रपति चुनाव: मोदी-शाह की मौजूदगी में रामनाथ कोविंद ने नामांकन भरा

राष्ट्रपति चुनाव: मोदी-शाह की मौजूदगी में रामनाथ कोविंद ने नामांकन भरा

 Written By: IANS
 Published : Jun 23, 2017 07:19 am IST,  Updated : Jun 23, 2017 12:55 pm IST

17 जुलाई को होने वाले चुनाव में कोविंद की जीत तय मानी जा रही है, हालांकि मुकाबला होना तय है। विपक्षी पार्टियों ने गुरुवार को लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया। शिवसेना तथा जम्मू एवं कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रे

Ram Nath Kovind- India TV Hindi
Ram Nath Kovind

नई दिल्ली: आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को नामांकन-पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह, पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। राजग के घटक दलों के कई प्रमुख नेता भी इस अवसर पर मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: कैसे होता है भारत में राष्ट्रपति चुनाव, किसका है पलड़ा भारी, पढ़िए...

भाजपा सूत्रों ने कहा कि नामांकन पत्र के चार सेट तैयार किए गए हैं, जिनपर मोदी, शाह, तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) अध्यक्ष व आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू तथा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने हस्ताक्षर किये।

17 जुलाई को होने वाले चुनाव में कोविंद की जीत तय मानी जा रही है, हालांकि मुकाबला होना तय है। विपक्षी पार्टियों ने गुरुवार को लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया। शिवसेना तथा जम्मू एवं कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) सहित राजग के पास सांसदों व विधायकों के इलेक्टोरल कॉलेज का 48.93 फीसदी समर्थन है।

गठबंधन से बाहर की पार्टियों जैसे तेलंगाना राष्ट्र समिति (2 फीसदी), ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (5.39 फीसदी), वाईएसआर कांग्रेस (1.53 फीसदी), बीजू जनता दल (2.99 फीसदी), जनता दल (युनाइटेड) के 1.91 फीसदी मतों को मिलाकर राजग आधा मत आसानी से प्राप्त कर लेगा।

ये भी पढ़ें: 500 रुपए में बनवाइए इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस, दुनिया में कहीं भी चलाइए कार

भारत के लिए एससीओ की सदस्यता मिलने के क्या हैं मायने?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत