1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. CAA पर आंदोलन को लेकर PM मोदी का विपक्ष पर वार, पाकिस्तान के खिलाफ मुंह पर ताला क्यों?

CAA पर आंदोलन को लेकर PM मोदी का विपक्ष पर वार, पाकिस्तान के खिलाफ मुंह पर ताला क्यों?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 02, 2020 03:53 pm IST,  Updated : Jan 02, 2020 04:01 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के तुमकुरू में गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ कांग्रेस और विपक्ष के आंदोलन को लेकर जमकर हमला बोला।

Prime Minister Narendra Modi- India TV Hindi
Prime Minister Narendra Modi

तुमकुरू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के तुमकुरू में गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ कांग्रेस और विपक्ष के आंदोलन को लेकर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी दल देश की संसद के खिलाफ ही मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ सप्ताह पहले ही हमारी संसद ने नागरिकता संशोधन कानून को मंजूरी देने का ऐतिहासिक काम किया है लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश में संसद के खिलाफ आंदोलन करने में जुटे हैं।

पीएम मोदी ने सीएएए का बचाव करते हुए कहा, ''हम पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को उनके भाग्य पर नहीं छोड़ सकते, उनकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को पाकिस्तान में पूर्व में हुए अत्याचारों के खिलाफ अपनी आवाज उठानी चाहिए, उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करने से कौन सी बात रोकती है।''

उन्होंने कहा कि लाखों लोगों को अपने घर छोड़कर भारत आना पड़ा है। पाकिस्तान ने इन लोगों पर जुल्म किया, लेकिन कांग्रेस और बाकी विपक्षी दल पाक के खिलाफ नहीं, बल्कि पीड़ितों के खिलाफ ही आंदोलन कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत