1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BSP पर प्रियंका गांधी का हमला, बताया BJP का अघोषित प्रवक्ता

BSP पर प्रियंका गांधी का हमला, बताया BJP का अघोषित प्रवक्ता

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 28, 2020 02:59 pm IST,  Updated : Jul 28, 2020 02:59 pm IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वाड्रा ने राजस्थान में बसपा द्वारा छह विधायकों को अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ वोट करने के लिए व्हिप जारी करने को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा की मदद की खातिर उसके ‘अघोषित प्रवक्ताओं’ ने व्हिप जारी किया है। 

BSP पर प्रियंका गांधी का हमला, बताया BJP का अघोषित प्रवक्ता- India TV Hindi
BSP पर प्रियंका गांधी का हमला, बताया BJP का अघोषित प्रवक्ता Image Source : FILE

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वाड्रा ने राजस्थान में बसपा द्वारा छह विधायकों को अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ वोट करने के लिए व्हिप जारी करने को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा की मदद की खातिर उसके ‘अघोषित प्रवक्ताओं’ ने व्हिप जारी किया है। 

उन्होंने ट्वीट कर बसपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘भाजपा के अघोषित प्रवक्ताओं ने भाजपा को मदद की व्हिप जारी की है। लेकिन ये केवल व्हिप नहीं है बल्कि लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने वालों को क्लीन चिट है।’’

राजस्थान के राजनीतिक घटनाक्रम को एक नया मोड़ देते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पिछले साल कांग्रेस में शामिल होने के लिये पार्टी छोड़ने वाले छह विधायकों को विधानसभा में शक्तिपरीक्षण के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी (कांग्रेस) के खिलाफ मतदान करने का रविवार को व्हिप जारी किया। 

उल्लेखनीय है कि 2018 के चुनाव में संदीप यादव, वाजिब अली, दीपचंद खेरिया, लखन मीणा, जोगेंद्र अवाना और राजेंद्र गुधा बसपा के टिकट पर जीत कर विधानसभा पहुंचे थे। 

उन्होंने पिछले साल 16 सितंबर को कांग्रेस में एक समूह के रूप में विलय के लिए अर्जी दी थी। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने अर्जी के दो दिन बाद आदेश जारी कर घोषित किया कि इन छह विधायकों से कांग्रेस के अभिन्न सदस्य की तरह व्यवहार किया जाए। 

इस विलय से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार को मजबूती मिली और 200 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों की संख्या बढ़कर 107 हो गई। उधर, भाजपा के एक विधायक ने शुक्रवार को राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में विलय को रद्द करने का अनुरोध किया था। बाद में न्यायालय ने इस याचिका को खारिज कर दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत