1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. यूपी चुनाव 2017: प्रियंका गांधी पूरे राज्य में कांग्रेस के लिए करेंगी प्रचार

यूपी चुनाव 2017: प्रियंका गांधी पूरे राज्य में कांग्रेस के लिए करेंगी प्रचार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 28, 2016 11:20 pm IST,  Updated : Jun 28, 2016 11:52 pm IST

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी यूपी में चुनाव प्रचार करेंगी। पता चला है कि प्रियंका गांधी ने गुलाम नबी आजाद के इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है कि वो यूपी के अगले इलैक्शन में रायबरेली

priyanka gandhi- India TV Hindi
priyanka gandhi

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी यूपी में चुनाव प्रचार करेंगी। पता चला है कि प्रियंका गांधी ने गुलाम नबी आजाद के इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है कि वो यूपी के आगामी चुनाव में रायबरेली और अमेठी के बाहर भी प्रचार करेंगी। जानकारी के मुताबिक प्रियंका ने कहा कि यूपी चुनाव के दौरान पार्टी उन्हें जहां भी प्रचार करने को कहेगी वो वहां जाएंगी। 

इलाहाबाद से बनेगी यूपी चुनाव की रणनीति, प्रियंका संभालेंगी कमान

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी चुनाव 2017 में प्रियंका गांधी का चुनाव कार्यालय इलाहाबाद का आनंद भवन होगा। यहां से वे पूर्वांचल, अमेठी-रायबरेली सहित पूरे यूपी के लिए पार्टी को मार्गदर्शन देने के साथ प्रशांत किशोर और राहुल गांधी की रणनीति के अनुसार चुनावी योजना पर फोकस करेंगे।

सूत्रों का दावा है कि रायबरेली और अमेठी के बाहर प्रियंका प्रचार करेगी और यूपी चुनाव से पहले उनके रोल का ऐलान होगा।

यूपी चुनाव में चलेगा प्रियंका का जादू-

  • जनता को प्रियंका में उनकी दादी इंदिरा गांधी की छवि दिखती है।
  • हाजिर जवाब नेता हैं।
  • विपक्ष के हमलों का सीधा और सटीक जवाब देने में माहिर हैं।
  • करिश्माई छवि रखती है और ऐसे दमदार नेता की जरुरत फिलहाल यूपी में कांग्रेस को सबसे ज्यादा हैं।
  • प्रशांत किशोर, राहुल गांधी और प्रियंका की तिकड़ी समाजवादी पार्टी के युवा चेहरे अखिलेश और भाजपा के चाणक्य अमित शाह का मुकाबला कर सकती है।

क्या आपको लगता है कि उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी को बड़ी भूमिका देने का फैसला कांग्रेस के लिए मास्टर स्ट्रोक का काम करेगा?

क्या कांग्रेस यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी की छवि के बल पर बेहतर उपस्थिति दर्ज करा पाएगी? अपने जवाब नीचे दिए कमेंट बॉक्स का उपयोग करते हुए लिख भेजें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत