1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. योगी सरकार ने स्वीकार किया कांग्रेस का 1 हजार बसों का प्रस्ताव, प्रियंका गांधी ने दिया धन्यवाद

योगी सरकार ने स्वीकार किया कांग्रेस का 1 हजार बसों का प्रस्ताव, प्रियंका गांधी ने दिया धन्यवाद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 18, 2020 05:41 pm IST,  Updated : May 18, 2020 05:45 pm IST

यूपी की योगी सरकार ने प्रियंका गांधी के एक हजार बसों के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और उनसे एक हजार बसों की सूची, चालक और परिचालकों का नाम और अन्य विवरण उपलब्ध कराने का कहा है।

Priyanka Gandhi- India TV Hindi
Priyanka Gandhi Image Source : @TWITTER

लखनऊ. यूपी की योगी सरकार ने प्रियंका गांधी के एक हजार बसों के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और उनसे एक हजार बसों की सूची, चालक और परिचालकों का नाम और अन्य विवरण उपलब्ध कराने का कहा है। प्रस्ताव स्वीकार किए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर योगी सरकार को धन्यवाद कहा।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "योगी आदित्यनाथ जी महामारी के समय इंसान की जिंदगी को बचाना, गरीबों की रक्षा करना, उनकी गरिमा की हिफाजत करना हमारा नैतिक दायित्व और अधिकार है। कांग्रेस इस कठिन समय में अपनी पूरी क्षमता और सेवाव्रत के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है। ये बसें हमारी सेवा का विस्तार हैं।"

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि हमें उप्र में पैदल चलते हुए हजारों भाई-बहनों की मदद करने के लिए, कांग्रेस के खर्चे पर 1000 बसों को चलवाने की इजाजत देने के लिए आपको धन्यवाद। आपको उप्र कांग्रेस की तरफ से मैं आश्वस्त करती हूँ कि हम सकारात्मक भाव से महामारी और उसके चलते लॉकडाउन की वजह से पीड़ित उप्र के अपने भाई-बहनो के साथ इस संकट का सामना करने के लिए खड़े रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत