नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 के लिए वोटों की गिनती जारी है। सभी 117 सीटों पर रुझान मिल चुके हैं। इन रुझानों में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत हासिल कर ली है। सीएम प्रकाश सिंह बादल लंबी सीट से आगे चल रहे हैं। पटियाला से कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर आगे चल रहे हैं जबकि लंबी सीट से कैप्टन पीछे चल रहे हैं। वहीं अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू आगे चल रहे हैं।
काउंटिंग लाइव अपडेट
- पंजाब में 117 सीटों पर रुझान आए, कांग्रेस-75, आप-22, अकाली दल-बीजेपी-18, अन्य-2
- पंजाब में 117 सीटों पर रुझान आए, कांग्रेस-81, आप-20, अकाली दल-बीजेपी-15, अन्य-1
- पंजाब में 117 सीटों का रुझान, कांग्रेस-76, आप-21, अकाली दल-बीजेपी-18, अन्य-2
- पंजाब में 117 सीटों का रुझान, कांग्रेस-72, आप-25, अकाली दल-बीजेपी-18, अन्य-2
- कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व सीट पर आप उम्मीदवार सरबजोत सिंह धंजल से आगे
- फतेहगढ़ साहिब, धरमकोट, बालुआना (सु) और गिदरबाहा सीटों पर कांग्रेस आगे
- लंबी, मोगा और मजीठा सीटों पर अकाली दल आगे
- कांग्रेस उम्मीदवार मनप्रीत बादल भटिंडा शहरी सीट से आप उम्मीदवार दीपक बंसल से पीछे
- अखिल भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वरिंग गिदरबाहा सीट पर आगे
- पंजाब के कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया कांग्रेस उम्मीदवार पर बढ़त बनाए हुए हैं
- हरगोबिंदपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बलविंदर सिंह लद्दी और महल कलां सीट पर आप के कुलवंत सिंह आगे
- लंबी सीट से सीएम प्रकाश सिंह बादल निकटतम प्रतिद्वंद्वियों अमरिंदर सिंह (कांग्रेस) और जरनैल सिंह (आम आदमी पार्टी) से आगे हैं।
- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद सीट से आप नेता भगवंत सिंह के मुकाबले पीछे चल रहे हैं।
- पंजाब में 117 सीटों पर रुझान आए, कांग्रेस-70, आप-25, अकाली दल-बीजेपी-19, अन्य-3
- पंजाब में 117 सीटों पर रुझान आए, कांग्रेस-69, आप-25, अकाली दल-बीजेपी-20, अन्य-3
- पंजाब में 117 सीटों पर रुझान आए, कांग्रेस-64, आप-25, अकाली दल-बीजेपी-26, अन्य-2
- पंजाब में 117 सीटों पर रुझान आए, कांग्रेस-63, आप-25, अकाली दल-बीजेपी-27, अन्य-2
- पंजाब में 115 सीटों पर रुझान आए, कांग्रेस-63, आप-24, अकाली दल-बीजेपी-26, अन्य-2
- पंजाब में 110 सीटों पर रुझान आए, कांग्रेस-59, आप-23, अकाली दल-बीजेपी-25, अन्य-3
- पंजाब में 103 सीटों पर रुझान आए, कांग्रेस-55, आप-22, अकाली दल-बीजेपी-25, अन्य-1
- पंजाब में 102 सीटों पर रुझान आए, कांग्रेस-55, आप-22, अकाली दल-बीजेपी-25
- पंजाब में 91 सीटों पर रुझान आए, कांग्रेस-55, आप-23, अकाली दल-बीजेपी-13
- पंजाब में 80 सीटों पर रुझान आए, कांग्रेस-43, आप-20, अकाली दल-बीजेपी-17
- पंजाब में 62 सीटों पर रुझान आए, कांग्रेस-33, आप-15, अकाली दल-बीजेपी-14
- पंजाब में 59 सीटों पर रुझान आए, कांग्रेस-33, आप-14, अकाली दल-बीजेपी-12
- पंजाब में 53 सीटों पर रुझान आए, कांग्रेस-27, आप-14, अकाली दल-बीजेपी-12
- पंजाब में 46 सीटों पर रुझान आए, कांग्रेस-25, आप-13, अकाली दल-बीजेपी-8
- पटियाला से कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर आगे
- लांबी सीट से कैप्टन अमरिदर पीछे
- अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू आगे
- पंजाब में 45 सीटों पर रुझान आए, कांग्रेस-24, आप-15, अकाली दल-बीजेपी-6
- पंजाब में 39 सीटों पर रुझान आए, कांग्रेस-21, आप-13, अकाली दल-बीजेपी-5
- पंजाब में 38 सीटों पर रुझान आए, कांग्रेस-20, आप-14, अकाली दल-बीजेपी-4
- लंबी सीट से सीएम प्रकाश सिंह बादल आगे चल रहे हैं
- पंजाब में 26 सीटों पर रुझान आए, कांग्रेस-16, आप-7, अकाली दल-बीजेपी-3
- पंजाब में 21 सीटों पर रुझान आए, कांग्रेस-10, आप-2, अकाली दल-बीजेपी-4
- पंजाब में 18 सीटों पर रुझान आए, कांग्रेस-10, आप-4, अकाली दल-बीजेपी-4 सीटों पर आगे
- पंजाब में 17 सीटों पर रुझान आए, 4 आप, 10 कांग्रेस और 3 सीटों पर अकाली-बीजेपी गठबंधन आगे
- पंजाब में 16 सीटों पर रुझान आए, 8 आप, 6 कांग्रेस और 2 सीटों पर अकाली-बीजेपी गठबंधन आगे
- विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग शुरु, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
देश-विदेश की खबरें जानने के लिए क्लिक करें
- विधानसभा की कुल 117 सीटों पर यहां वोटिंग हुई थी। 2012 के विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी गठबंधन ने 68 सीटें जीती थीं, कांग्रेस को 46 सीटें मिली थीं जबकि अन्य के खाते में 3 सीटें गई थीं। उस समय आम आदमी पार्टी का गठन नहीं हुआ था।
- इंडिया टीवी-सीवोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को यहां पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना है जबकि कांग्रेस दूसरे नंबर पर और सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी गठबंधन तीसरे स्थान पर खिसकती नजर आ रही है।
- सर्वे के अनुमानों के मुताबिक पंजाब में 117 सीटों में से 59 से 67 सीटें हासिल कर आम आदमी पार्टी बहुमत हासिल कर सरकार बना सकती है। वहीं कांग्रेस 41 से 49 सीटों हासिल कर दूसरे स्थान पर और सत्तारूढ़ अकाली दल-बीजेपी गठबंधन 5 से 13 सीटें हासिल कर तीसरे स्थान पर रह सकती है।
- पंजाब में पिछले 10 साल से शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी गठबंधन सत्ता में कायम है। एग्जिट पोल के नतीजे जहां इस गठबंधन की हार की ओर संकेत कर रहे हैं वहीं सत्ता के लिए कांग्रेस और आम आदमी में जबर्दस्त फाइट की उम्मीद है।