1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पंजाब के किसानों को मिलेगा सिंधु नदी का पानी: PM मोदी

पंजाब के किसानों को मिलेगा सिंधु नदी का पानी: PM मोदी

 Written By: IANS
 Published : Jan 27, 2017 07:02 pm IST,  Updated : Jan 27, 2017 07:02 pm IST

जालंधर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के किसानों को अधिक पानी देने का शुक्रवार को वादा करते हुए कहा कि यह पानी सिंधु नदी से आएगा। मोदी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते

pm modi- India TV Hindi
pm modi

जालंधर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के किसानों को अधिक पानी देने का शुक्रवार को वादा करते हुए कहा कि यह पानी सिंधु नदी से आएगा। मोदी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, "पंजाब के किसानों को ज्यादा पानी मिलना चाहिए। हमने फैसला किया है कि सिंधु नदी, जो पाकिस्तान को जाती है, का पानी भारत को मिलना चाहिए।"

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पंजाब में चार फरवरी को चुनाव होने हैं। नवम्बर महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने यही बयान देते हुए कहा था कि सिंधु नदी का पानी भारतीय किसानों का है।

उन्होंने 25 नवम्बर को बठिंडा में कहा था, "सिंधु नदी का पानी भारतीय किसानों का है। हमारे किसानों को पर्याप्त पानी मुहैया कराने के लिए हम कुछ भी करेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत