1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. करतारपुर कॉरिडोर आधारशिला पर अकाली नेताओं के नाम दिखे तो मंत्री ने अपने और CM के नाम पर काली टेप लगाई

करतारपुर कॉरिडोर आधारशिला पर अकाली नेताओं के नाम दिखे तो मंत्री ने अपने और CM के नाम पर काली टेप लगाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 26, 2018 12:10 pm IST,  Updated : Nov 26, 2018 12:10 pm IST

पंजाब सरकार के मंत्री एसएस रंधावा ने तो आधारशिला पर लिखे अपने और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम पर काली टेप चिपका दी

Punjab Minister SS Randhawa puts black tape on his and CM names- India TV Hindi
Punjab Minister SS Randhawa puts black tape on his and CM names on Kartarpur Corridor foundation stone

नई दिल्ली। पंजाब की राजनीति में करतारपुर कॉरीडोर को बनाए जाने का क्रेडिट लेने की होड़ मचने लगी है, कॉरिडोर के लिए आधारशिला रखे जाने से पहले ही आधारशिला पर लिखे नामों को लेकर विवाद हो गया है। आधारशिला पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल के नाम को लेकर मौजूदा सरकार के मंत्री ने आपत्ति व्यक्त की है।

इतना ही नहीं पंजाब सरकार के मंत्री एसएस रंधावा ने तो आधारशिला पर लिखे अपने और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम पर काली टेप चिपका दी और कहा कि उन्होंने ऐसा प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल के नाम लिए जाने के विरोध में किया है।

एसएस रंधावा ने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल की पाकिस्तान यात्रा पर भी निशाना साधा और कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू जब पाकिस्तान गए थे तो हरसिमरत कौर ने सिद्धू को कौम का गद्दार कहा था, लेकिन अब वह खुद किस मुंह के साथ पाकिस्तान जा रही है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत