1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राफेल मामले पर अब कोई भी बात उच्चतम न्यायालय में ही होनी चाहिए: अखिलेश यादव

राफेल मामले पर अब कोई भी बात उच्चतम न्यायालय में ही होनी चाहिए: अखिलेश यादव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 15, 2018 10:00 pm IST,  Updated : Dec 15, 2018 11:54 pm IST

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि शीर्ष अदालत 'सुप्रीम' है और अब इस मामले में कोई भी बात उसी के दर पर की जानी चाहिए।

Akhilesh Yadav- India TV Hindi
Akhilesh Yadav

लखनऊ: राफेल खरीद मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद इस प्रकरण की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराए जाने की कांग्रेस की पुरजोर मांग के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि शीर्ष अदालत 'सुप्रीम' है और अब इस मामले में कोई भी बात उसी के दर पर की जानी चाहिए।

Related Stories

अखिलेश ने राफेल मामले को लेकर उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद कांग्रेस द्वारा इस प्रकरण की जेपीसी से जांच कराए जाने की मांग के बारे में पूछे जाने पर कहा कि राफेल मामले में न्यायालय का फैसला आ चुका है। भविष्य में भी अगर इस मामले पर कोई संदेह उभरता है तो उसे उच्चतम न्यायालय में ही रखा जाना चाहिए।

इस सवाल पर कि सपा ने पूर्व में राफेल मामले की जांच जेपीसी से कराए जाने की मांग की थी, अखिलेश ने कहा कि हमने यह मांग उस समय की थी जब मामला उच्चतम न्यायालय में नहीं पहुंचा था। उन्होंने कहा कि हाल में जिस समय जंतर मंतर पर सपा का कार्यक्रम था उस दौरान हमने यही कहा था कि इस मामले में जेपीसी गठित हो। उसमें बहुत सारी बातें हो सकती हैं, लेकिन अब तो इस पर फैसला आ गया है और सर्वोच्च न्यायालय ने उसमें सभी पहलुओं पर विचार किया है।

सपा प्रमुख ने कहा कि मेरा मानना है कि अगर भविष्य में भी इस मामले में किसी को कोई बात कहनी है तो उसके लिए शीर्ष अदालत का ही दरवाजा है। अखिलेश का यह बयान ऐसे समय आया है जब अगले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों की को एकजुट करने में जुटी कांग्रेस राफेल विमान खरीद मामले की जेपीसी से जांच कराने पर जोर दे रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत