1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 1 पैसे सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल पर राहुल गांधी ने कसा तंज, PM मोदी को लेकर कही यह बात

1 पैसे सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल पर राहुल गांधी ने कसा तंज, PM मोदी को लेकर कही यह बात

 Reported By: Bhasha
 Published : May 30, 2018 03:21 pm IST,  Updated : May 30, 2018 03:21 pm IST

लगातार 16 दिन तक दाम में बढ़ोत्तरी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक पैसा प्रति लीटर की कटौती की गई...

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में एक पैसे की कमी किए जाने को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि अगर यह मजाक है तो वह ‘बचकाना और हल्का’ है।

राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रिय प्रधानमंत्री, आपने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक पैसे की कटौती की है। एक पैसा...?’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह मजाक बनाने का विचार है तो यह बचकाना और हल्का है।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैंने आपको जो फ्यूल चैलेंज दिया था उसका, यह एक पैसे की कटौती उपयुक्त जवाब नहीं है।’’

हाल ही में सोशल मीडिया में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के ‘फिटनेस चैलेंज’ को प्रधानमंत्री द्वारा स्वीकार किए जाने के बाद राहुल ने मोदी को पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें कम करने के लिए ‘फ्यूल चैलेंज’ दिया था।

गौरतलब है कि लगातार 16 दिन तक दाम में बढ़ोत्तरी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक पैसा प्रति लीटर की कटौती की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत