1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल ने CM योगी पर कसा तंज, कहा- 'धन बचाने के लिए अस्पतालों को कर दो बंद'

राहुल ने CM योगी पर कसा तंज, कहा- 'धन बचाने के लिए अस्पतालों को कर दो बंद'

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 15, 2017 11:11 pm IST,  Updated : Jul 15, 2017 11:12 pm IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नि:शुल्क लैपटॉप योजना पर पानी फेरने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले को महान कदम कहकर इसकी खिल्ली उड़ाई तथा कहा कि अगली बार सभी अस्पतालों को बंद कर दिए जाने से औ

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नि:शुल्क लैपटॉप योजना पर पानी फेरने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले को महान कदम कहकर इसकी खिल्ली उड़ाई तथा कहा कि अगली बार सभी अस्पतालों को बंद कर दिए जाने से और अधिक धन बचाया जा सकता है।

राहुल ने ट्विटर पर कहा, महान कदम मुख्यमंत्री योगी..अगली बार आप सभी अस्पतालों को बंद कर कुछ और अधिक धन बचा सकते हैं।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के बजट में शिक्षा फंड और लैपटॉप योजना पर आदित्यनाथ के कैंची चलाने पर एक रिपोर्ट भी टैग की। पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार ने छात्रों को नि:शुल्क कंप्यूटर देने की योजना घोषित की थी।

भाजपा ने भी मार्च में हुए विधानसभा चुनाव से पहले अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में उत्कृष्ट छात्रों को नि:शुल्क लैपटॉप देने का वायदा किया था।

राहुल ने भाजपा पर अपना हमला तेज कर दिया है और मोदी सरकार की नीतियों की जोरशोर से आलोचना कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत