1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट का सुझाव ठुकराया

राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट का सुझाव ठुकराया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 26, 2015 01:46 pm IST,  Updated : Nov 26, 2015 01:49 pm IST

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने उस बयान पर कायम हैं जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या में संघ का हाथ बताया था। राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने सुझाव दिया था कि वे

राहुल गांधी ने...- India TV Hindi
राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट का सुझाव ठुकराया

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने उस बयान पर कायम हैं जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या में संघ का हाथ बताया था। राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने सुझाव दिया था कि वे अपने बयान पर खेद जताएं लेकिन राहुल ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, मानहानि के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर अंतरिम आदेश जारी रहेगा।

राहुल गांधी अपनी टिप्पणियों पर खेद जताने के बाद मामला निपटाने की उच्चतम न्यायालय की सलाह से सहमत नहीं हुए और इसकी जगह दलीलें पेश करने को प्राथमिकता दी।

कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत