1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सोनिया गांधी कांग्रेस सांसदों के लिए 6 मई को रात्रि भोज आयोजित करेंगी

सोनिया गांधी कांग्रेस सांसदों के लिए 6 मई को रात्रि भोज आयोजित करेंगी

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 02, 2015 09:46 am IST,  Updated : May 02, 2015 09:50 am IST

नई दिल्ली: एक बार फिर राहुल गांधी के प्रमोशन की खबर सुर्खियों में है। राहुल को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के लिए सोनिया गांधी 6 मई को एक बैठक बुलाई हैं। इस बैठक में कांग्रेस

राहुल गांधी को मिल...- India TV Hindi
राहुल गांधी को मिल सकती है कांग्रेस की कमान!

नई दिल्ली: एक बार फिर राहुल गांधी के प्रमोशन की खबर सुर्खियों में है। राहुल को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के लिए सोनिया गांधी 6 मई को एक बैठक बुलाई हैं। इस बैठक में कांग्रेस के सभी सांसद, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को बुलाया जा सकता है।

6 मई को सोनिया एक डिनर पार्टी भी देंगी जिसमें राहुल को अध्यक्ष बनाए जाने के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। हालांकि इस मामले में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो राहुल को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

पार्टी सांसदों के साथ यह बैठक ऐसे समय आयोजित हो रही है जब राहुल गांधी करीब दो महीने की छुट्टी से वापस आने के बाद संसद और संसद के बाहर काफी मुखर मुद्रा में हैं । कांग्रेस ने संसद के इस बजट सत्र में अभी तक अपनी संसदीय पार्टी की बैठक आयोजित नहीं की है और ऐसे में यह भोज बैठक पार्टी सांसदों के लिए राहुल गांधी के साथ व्यापक मुलाकात का पहला अवसर होगा । राहुल गांधी 15 अप्रैल को अपनी छुट्टी से लौटे हैं ।

लोकसभा के सांसद पांच मई को कांग्रेस अध्यक्ष से अलग से मुलाकात करेंगे । लोकसभा में पार्टी के 44 सदस्य हैं जबकि राज्यसभा में 68 सांसद हैं । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल में किसानों के सवालों और खासकर भूमि विधेयक के मुद्दे को काफी मुखरता के साथ संसद और संसद से बाहर उठाया है और सरकार को किसान विरोधी के रूप में पेश करने का प्रयास किया है ।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आमतौर पर सांसदों के लिए बजट सत्र और शीतकालीन सत्र के दौरान वर्ष में दो बार रात्रि भोज आयोजित करती हैं । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत