1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली में फेरीवालों की समस्या जानने पहुंचे राहुल गांधी

दिल्ली में फेरीवालों की समस्या जानने पहुंचे राहुल गांधी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 13, 2015 11:16 am IST,  Updated : Jul 13, 2015 11:49 am IST

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह दिल्ली के रघुबीर नगर में रहने वाले फेरीवालों से मिलने पहुंचे और उनसे बात कर उनकी समस्याएं जानीं। उनके साथ कांग्रेस नेता अजय माकन और पी.सी. चाको

दिल्ली में फेरीवालों...- India TV Hindi
दिल्ली में फेरीवालों की समस्या जानने पहुंचे राहुल गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह दिल्ली के रघुबीर नगर में रहने वाले फेरीवालों से मिलने पहुंचे और उनसे बात कर उनकी समस्याएं जानीं। उनके साथ कांग्रेस नेता अजय माकन और पी.सी. चाको भी थे। दरअसल यहां लोग पहले शेड में रेहड़ी-पटरी लगाते थे, लेकिन बीजेपी शासित एमसीडी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया है। राहुल इसी सिलसिले में यहां लोगों से मुलाकात करने पहुंचे। फेरीवालों से मुलाकात से पहले राहुल ने मंदिर में पूजा भी की।

राहुल गांधी ने बताया, ''फेरीवालों को दुकान लगाने के लिए शहर में जगह नहीं दी जा रही है। इसके अलावा, उनके शेड्स हटाए जा रहे हैं। यही समस्याएं सुनने के लिए मैं यहां आया हूं। इस मामले में हम कुछ रास्ता निकालेंगे। हम सरकार पर दबाव बनाएंगे और गरीबों को उनका हक दिलाएंगे।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत