नई दिल्ली: महाराष्ट्र के अमरावती से पदयात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसानों से घर-घर जाकर मुलाकात कर रहे हैं। अमरावती के गूंजी गांव से शुरु हुई 15 किलोमीटर की यात्रा के दौरान खुदकुशी कर चुके किसानों के परिवारवालें से मुलाकात कर रहे हैं। अमरावती के शाहापुर गांव पहुंचकर उन्होंने किसान किशोर कांबले के परिवार से भी मुलाकात की और परिवार को मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
राहुल विदर्भ के अमरावती जिले में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टी से बर्बाद हुई फसल का जायजा लेंगे।
राहुल को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। दौरे में अशोक चव्हाण, मोहन प्रकाश, माणिकराव ठाकरे भी शामिल हुए।
उन्होंने अमरावती के कुन्हा गांव में भी किसानों से मुलाकात जहां कपास के किसानों ने राहुल को अपनी समस्याएं बताईं।
राहुल ने सुबह 8:30 बजे पदयात्रा शुरू की थी और दोपहर 2 बजे तक अलग अलग गांवों का दौरा करेंगे।
दूसरी ओर राहुल की पदयात्रा पर बीजेपी ने निशाना साधा है। बीजेपी नेता नकवी ने कहा कि राहुल राजनीतिक पर्यटन कर रहे हैं।
महाराष्ट्र के अमरावती में सबसे ज्यादा किसानों ने खुदकुशी की है। इस साल अबतक यहां 295 किसानों ने खुदकुशी की है।