1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रणब मुखर्जी के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक

प्रणब मुखर्जी के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 31, 2020 06:19 pm IST,  Updated : Aug 31, 2020 07:05 pm IST

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन के बाद उन्हें आम और खास लगातार श्रद्धांजलि दे रहे है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर प्रणब मुखर्जी को याद किया।

प्रणब मुखर्जी का निधन...- India TV Hindi
प्रणब मुखर्जी का निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक Image Source : PTI

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन के बाद उन्हें आम और खास लगातार श्रद्धांजलि दे रहे है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर प्रणब मुखर्जी को याद किया।  

राहुल गांधी ने अपनी ट्वीट में लिखा कि ‘बड़े दुख के साथ देश को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन का समाचार मिला। मैं पूरे राष्ट्र के साथ उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं”

प्रणब मुखर्जी का सोमवार की शाम को निधन हो गया। वो काफी दिनों से बीमार थे। वहीं पिछले कुछ दिनों से कोमा में चल रहे थे। 84 साल के पूर्व राष्ट्रपति ब्रेन सर्जरी के बाद से आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती थे। फेफड़ों में इंफेक्शन की वजह से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। वो 1969 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। 1973 में वो पहली बार मंत्री बने। वो 2012 से 2017 के बीच भारत के राष्ट्रपति रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत