1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. CWC बैठक: राहुल गांधी ने पत्र लिखने की टाइमिंग पर उठाए सवाल, पूछा क्या जरूरत थी इसे लिखने की

CWC बैठक: राहुल गांधी ने पत्र लिखने की टाइमिंग पर उठाए सवाल, पूछा क्या जरूरत थी इसे लिखने की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 24, 2020 12:10 pm IST,  Updated : Aug 24, 2020 12:13 pm IST

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी के अलावा कई और नेताओं ने भी पत्र लिखने की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं, ऐसे नेताओं में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल हैं। कुछ अन्य नेता पहले ही पत्र को लेकर सवाल कर चुके हैं।

Rahul Gandhi questions timing of letter written to Sonia...- India TV Hindi
Rahul Gandhi questions timing of letter written to Sonia Gandhi in congress working committee Meeting  Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। दिल्ली में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में राहुल गांधी ने उन पार्टी नेताओं पर सवाल उठाया है जिन्होंने अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। इंडिया टीवी को सूत्रों से यह जानकारी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने पत्र लिखने की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए उन नेताओं से सवाल किया है कि जब पार्टी मध्य प्रदेश और राजस्थान में पार्टी लड़ रही है और सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो ऐसे समय में पत्र लिखने की क्या जरूरत थी?

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी के अलावा कई और नेताओं ने भी पत्र लिखने की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं, ऐसे नेताओं में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल हैं। कुछ अन्य नेता पहले ही पत्र को लेकर सवाल कर चुके हैं।    

पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत 23 कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। इस खत में इन नेताओं ने सीधे सीधे गांधी परिवार को ही निशाने पर लिया है। आलाकमान पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी में बड़े बदलाव की मांग की है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि कल होने वाली सीडब्ल्यूसी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष के रूप में नया चेहरा पेश कर सकती है। 

कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर मचे घमासान के बीच आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक चल रही है और CWC के कुल 48 सदस्यों के ऊपर आगे की रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी होगी। अगला अध्यक्ष या अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त होगा या नहीं इसका फैसला CWC के 48 सदस्य ही करेंगे। इस बीच खबर ये भी है कि CWC के 48 सदस्यों के सामने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने अपना त्यागपत्र सौंपा है लेकिन कई पार्टी नेता उनसे अध्यक्ष पद पर बने रहने की मांग कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत