1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी ने मोदी-अंबानी की मित्रता पर फिल्म ‘शोले’ के गाने 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगें’ से साधा निशाना

राहुल गांधी ने मोदी-अंबानी की मित्रता पर फिल्म ‘शोले’ के गाने 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगें’ से साधा निशाना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 21, 2018 10:49 pm IST,  Updated : Oct 21, 2018 10:49 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उद्योगपति अनिल अंबानी से निकटता को निशाना बनाने के लिए मशहूर फिल्म शोले के एक गीत का सहारा लिया।

Rahul Gandhi's 'Sholay' dig at Modi-Ambani 'dosti'- India TV Hindi
Rahul Gandhi's 'Sholay' dig at Modi-Ambani 'dosti'

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उद्योगपति अनिल अंबानी से निकटता को निशाना बनाने के लिए मशहूर फिल्म शोले के एक गीत का सहारा लिया। गांधी ने मोदी और अंबानी की तस्वीर के साथ हिट गाने ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगें’ का इस्तेमाल किया। कांग्रेस प्रमुख का आरोप है कि राफेल सौदे में अंबानी की कंपनी को 30,000 करोड़ रूपए का ऑफशोर ठेका मिला है।

गांधी के ट्विटर हैंडल में 17 सेकंड का एक वीडियो अपलोड किया गया है जिसमें मोदी और अंबानी की मुस्कुराती हुई तस्वीरें हैं और पीछे से गाना बज रहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रमुख मोदी पर कथित भ्रष्टाचार और फ्रांस की कंपनी के साथ राफेल लड़ाकू विमान सौदे में पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए उन पर लगातार हमले बोल रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत