1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी बोले- संविधान के लिए लड़ रहा है हर कांग्रेस कार्यकर्ता

राहुल गांधी बोले- संविधान के लिए लड़ रहा है हर कांग्रेस कार्यकर्ता

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 01, 2019 12:26 pm IST,  Updated : Jun 01, 2019 12:26 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को यह याद रखना चाहिए कि वह संविधान एवं देश के हर नागरिक के लिए लड़ रहा है।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi says, 'every congress worker is fighting for constitution'

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को यह याद रखना चाहिए कि वह संविधान एवं देश के हर नागरिक के लिए लड़ रहा है। गांधी यहां पार्टी के संसदीय दल की बैठक में बोल रहे थे। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के मुताबिक गांधी ने कहा, ''कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को यह याद रखना चाहिए कि आप संविधान के लिए लड़ रहे हैं, आप देश के हर व्यक्ति के लिए लड़ रहे हैं चाहे वह किसी भी रंग या आस्था का हो।''

कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में मेहनत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। गत 25 मई को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश करने के बाद राहुल गांधी पहली बार पार्टी की किसी बैठक में शामिल हुए हैं। इससे पहले कांग्रेस सांसदीय दल की बैठक में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को संसदीय दल का नेता चुना गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत