1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चुनाव में हार की समीक्षा के लिए राहुल जाएंगे हिमाचल प्रदेश

चुनाव में हार की समीक्षा के लिए राहुल जाएंगे हिमाचल प्रदेश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 28, 2017 11:10 pm IST,  Updated : Dec 28, 2017 11:10 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश जाएंगे। हाल ही में हुए चुनाव में हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत मिला।

Rahul GAndhi- India TV Hindi
Rahul GAndhi

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश जाएंगे। हाल ही में हुए चुनाव में हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत मिला। भाजपा ने प्रदेश की कुल 68 सीटों में से 44 पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस को महज 21 सीटें मिलीं। इससे पहले की विधानसभा में कांग्रेस ने 36 सीटों पर जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाई थी। इस बार दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं जबकि एक सीट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्‍सवादी) की झोली में गई है। 

राहुल गांधी शिमला स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी के विधायकों, विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों और पार्टी के जिला अध्यक्षों से शुक्रवार 11.30 बजे मुलाकात कर चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन का विश्लेषण करेंगे। बाद में दोहपर 2.00 बजे वह पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। हिमाचल प्रदेश में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अर्की से और उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण क्षेत्र से चुनाव में विजयी रहे लेकिन कांग्रेस को प्रदेश में हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत