1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल ने फोन टैपिंग पर कहा, 'वह आपके फोन पर सब कुछ पढ़ रहा'

राहुल ने फोन टैपिंग पर कहा, 'वह आपके फोन पर सब कुछ पढ़ रहा'

 Written By: IANS
 Published : Jul 19, 2021 01:23 pm IST,  Updated : Jul 19, 2021 01:23 pm IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को फोन टैपिंग का मुद्दा उठाया और प्रधानमंत्री पर परोक्ष रूप से हमला किया।

Rahul Gandhi tweet on Phone Tapping राहुल ने फोन टैपिंग पर कहा, 'वह आपके फोन पर सब कुछ पढ़ रहा'- India TV Hindi
राहुल ने फोन टैपिंग पर कहा, 'वह आपके फोन पर सब कुछ पढ़ रहा' Image Source : PTI

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को फोन टैपिंग का मुद्दा उठाया और प्रधानमंत्री पर परोक्ष रूप से हमला किया। राहुल ने ट्वीट किया, "हम जानते हैं कि वह क्या पढ़ रहा है-आपके फोन पर सब कुछ! हैशटैग पेगासस।"

इसके साथ उन्होंने अपने 16 जुलाई के ट्वीट को टैग करते हुए कहा, "मैं सोच रहा हूं कि आप लोग इन दिनों क्या पढ़ रहे हैं।"

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सरकार 'टैपिंग जीवी' है और आरएसएस नेतृत्व को भी नहीं बख्शा है, यह 'जासूसी सरकार' है।

दरअसल एक न्यूज पोर्ट की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार, जासूसी डेटाबेस में भारतीयों में 40 से अधिक पत्रकार, तीन प्रमुख विपक्षी हस्तियां, एक संवैधानिक प्राधिकरण, नरेंद्र मोदी सरकार में दो सेवारत मंत्री, सुरक्षा संगठनों के वर्तमान और पूर्व प्रमुख और अधिकारी और कई कारोबारी शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत