1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल बिहार में नौ चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

राहुल बिहार में नौ चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 29, 2015 07:42 pm IST,  Updated : Sep 29, 2015 07:42 pm IST

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बिहार के महत्वपूर्ण सीमांचल क्षेत्र में दो चुनावी रैलियों सहित राज्य में कुल नौ चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। सीमांचल क्षेत्र में असदुद्दीन ओवैसी की एमआईएम पार्टी जदयू, राजद

राहुल बिहार में नौ...- India TV Hindi
राहुल बिहार में नौ चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बिहार के महत्वपूर्ण सीमांचल क्षेत्र में दो चुनावी रैलियों सहित राज्य में कुल नौ चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। सीमांचल क्षेत्र में असदुद्दीन ओवैसी की एमआईएम पार्टी जदयू, राजद और कांग्रेस के धर्मनिरपेक्ष महागठबंधन की राह में मुश्किलें पैदा कर सकती है। महागठबंधन का नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग से कड़ा मुकाबला है। अब तक के तय कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बिहार में 12 अक्तूबर से शुरू हो रहे पांच चरण के विधानसभा चुनाव में कम से कम चार रैलियों को संबोधित करेंगी जिसकी शुरूआत तीन अक्तूबर को भागलपुर से होगी।

पार्टी के सूत्रों ने कहा कि राज्य पार्टी इकाई की मांग पर इन नेताओं द्वारा संबोधित की जाने वाली रैलियों की संख्या में कुछ इजाफा हो सकता है । फिलहाल ये दोनों नेता कुल मिलाकर 13 रैलियां संबोधित करेंगे। राहुल सात, 26 और 30 अक्टूबर को जनसभाएं करेंगे । वह हर दिन औसतन तीन रैलियों को संबोधित करेंगे । वह सात अक्तूबर को बेगुसराय, शेखपुरा एवं सासाराम के पास कैमूर में, 26 अक्तूबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण एवं सीतामढ़ी और 30 अक्तूबर को सीमांचल क्षेत्र के किशनगंज एवं कटिहार में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। किशनगंज और कटिहार में आखिरी चरण में पांच नवंबर को चुनाव होगा । इस दिन सबसे ज्यादा 57 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जायेंगे। इन दोनों ही जिलों में मुस्लिम आबादी अधिक है, जो चुनावी नतीजों में निर्णायक भूमिका निभाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत