1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'राहुल गांधी जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे, 2019 का लोस चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा'

'राहुल गांधी जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे, 2019 का लोस चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा'

 Written By: Bhasha
 Published : May 26, 2017 07:48 pm IST,  Updated : May 26, 2017 07:48 pm IST

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रतनजीत प्रताप नारायण सिंह ने आज कहा कि राहुल गांधी जल्द ही पार्टी अध्यक्ष की भूमिका संभालेंगे और 2019 का लोकसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जायेगा। सिंह ने यहां पत्रकारों को बताया, काफी फेरबदल चल रहा है और आगे एआईसीसी में भी बदला

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

मुंबई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता रतनजीत प्रताप नारायण सिंह ने आज कहा कि राहुल गांधी जल्द ही पार्टी अध्यक्ष की भूमिका संभालेंगे और 2019 का लोकसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जायेगा। सिंह ने यहां पत्रकारों को बताया, काफी फेरबदल चल रहा है और आगे एआईसीसी में भी बदलाव की उम्मीद है। यह सबकुछ संगठन को मजबूत करने और उसे 2019 के चुनावों के लिये तैयार करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, राहुल जी अभी पार्टी उपाध्यक्ष हैं और वह जल्द ही पार्टी अध्यक्ष की भूमिका संभालेंगे। कांग्रेस 2019 का (आम) चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई द्वारा भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की विफलताओं को लेकर आयोजित प्रदर्शन में हिस्सा लेने यहां आये थे।

शॉटगन ने मोदी को ललकारा, 'मुझे धमकी देना बंद करें, पार्टी से बाहर निकाल दें'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बेरोजगारी का स्तर पहले जैसा है, किसान हताश हैं और आंतरिक सुरक्षा का हाल खस्ता है।

उन्होंने कहा, वे देश के भविष्य से खेल रहे हैं। और अगर उनके खिलाफ एक शब्द कहा जाता है तो उन्हें देश द्रोही करार दिया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत