1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल का मोदी पर निशाना, लोकसभा की कार्यवाही बाधित

राहुल का मोदी पर निशाना, लोकसभा की कार्यवाही बाधित

 Written By: IANS
 Published : Apr 29, 2015 03:19 pm IST,  Updated : Apr 29, 2015 03:21 pm IST

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें पंजाब में किसानों से मिलने जाना चाहिए। राहुल ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान

राहुल का मोदी पर...- India TV Hindi
राहुल का मोदी पर निशाना, लोकसभा की कार्यवाही बाधित

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें पंजाब में किसानों से मिलने जाना चाहिए। राहुल ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा, "मैं कल (मंगलवार) पंजाब में था और वहां मंडियों में किसानों से मिला..किसान वहां रो रहे हैं और हरियाणा के कृषि मंत्री का कहना है कि आत्महत्या करने वाले कायर लोग हैं।"

राहुल ने कहा, "सरकार कहती है 'मेक इन इंडिया' हो.. यह हमारी सरकार है, आपकी सरकार है, लेकिन यह किसानों की सरकार नहीं है।"

मोदी पर चुटकी लेते हुए राहुल ने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री भारत भ्रमण पर हैं, उन्हें हरहाल में पंजाब जाना चाहिए। फिर उन्हें पता चलेगा कि क्या हो रहा है.. किसानों के उग रहे गेहूं भी 'मेक इन इंडिया' है।"

राहुल द्वारा मोदी पर किए गए हमले से लोकसभा में हंगामा खड़ा हो गया और सत्तारूढ़ गठबंधन दल के सदस्य राहुल की टिप्पणी का विरोध करने लगे।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने राहुल का जवाब देते हुए कहा, "हम वह कर रहे हैं जो आपने देश के लिए नहीं किया।"

हंगामे के कारण लोकसभा की कार्रवाई थोड़ी देर के लिए स्थगित करनी पड़ी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत