1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल की तेलंगाना में 'पदयात्रा' शुरू

राहुल की तेलंगाना में 'पदयात्रा' शुरू

 Written By: IANS
 Published : May 15, 2015 11:39 am IST,  Updated : May 15, 2015 11:40 am IST

निर्मल (तेलंगाना),  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने खराब फसल के कारण आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवार वालों को सांत्वना देने के लिए शुक्रवार को तेलंगाना के अदिलाबाद जिले में 'पदयात्रा' की शुरुआत की। राहुल

राहुल की तेलंगाना में...- India TV Hindi
राहुल की तेलंगाना में 'पदयात्रा' शुरू

निर्मल (तेलंगाना),  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने खराब फसल के कारण आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवार वालों को सांत्वना देने के लिए शुक्रवार को तेलंगाना के अदिलाबाद जिले में 'पदयात्रा' की शुरुआत की। राहुल गुरुवार रात महाराष्ट्र के नांदेड़ पहुंचे थे, जहां से वह निर्मल आए हैं और शुक्रवार सुबह यहां से चार किलोमीटर दूर कोरातिकल गांव से पदयात्रा शुरू की। 

कांग्रेस नेता दो मई को फसल की बर्बादी के कारण खुदकुशी कर लेने वाले किसान वेल्मा राजेश्वर के घर गए। उन्होंने किसान की पत्नी और बच्चे से मुलाकात की तथा उनके प्रति संवेदना जताई।

राहुल से किसान के परिवार ने तेलुगू में बात की, जबकि कांग्रेस पार्टी के तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी ने उन्हें उनकी समस्या को समझाने में मदद की।

कांग्रेस नेता ने परिवार को एक लाख रुपये की वित्तीय मदद भी दी। 

सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ राहुल फिर लक्ष्मणानंद गांव दो किसानों के परिवार वालों से मिलने गए, जिन्होंने खुदकुशी कर ली थी।

वह पदयात्रा में 12 किलोमीटर के दायरे में पांच गांवों का दौरा करेंगे। वह किसानों से मिलेंगे तथा खेतों का भी दौरा किया।

कांग्रेस उपाध्यक्ष वडियाल में एक बैठक को संबोधित करेंगे, जहां उनकी पदयात्रा का अंत होगा।

राहुल हैदराबाद आकर निर्मल जाने वाले थे, लेकिन अंतिम क्षण में उनका कार्यक्रम बदल गया।

वह गुरुवार रात सात बजे के करीब नांदेड़ पहुंचे और सड़क मार्ग से निर्मल के लिए रवाना हुए। वह रात 10 बजे निर्मल पहुंचे।

पदयात्रा में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद हैं। राज्य की सभी 119 विधानसभाओं से करीब 200-200 कार्यकर्ता इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद यह राहुल का पहला तेलंगाना दौरा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत