1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ठाकरे से बोले रेल मंत्री- कल महाराष्ट्र से 125 ट्रेन चलाने को तैयार, उम्मीद है पहले की तरह वापस खाली ना जानी पड़े

ठाकरे से बोले रेल मंत्री- कल महाराष्ट्र से 125 ट्रेन चलाने को तैयार, उम्मीद है पहले की तरह वापस खाली ना जानी पड़े

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 24, 2020 07:51 pm IST,  Updated : May 24, 2020 09:31 pm IST

पीयूष गोयल ने ट्वीट में कहा, "उम्मीद है कि पहले की तरह ट्रेन स्टेशन पर आने के बाद, वापिस ख़ाली ना जानी पड़े। आपको आश्वस्त करना चाहूँगा की आपको जितनी ट्रेन चाहिए वो उपलब्ध होंगी।"

Uddhav Thackeray- India TV Hindi
रेल मंत्री ने उद्धव ठाकरे से मांगी श्रमिकों की लिस्ट Image Source : INDIA TV

मुंबई. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से श्रमिकों की लि्सट मांगी है। उन्होंने कहा कि कल हम महाराष्ट्र से 125 श्रमिक स्पेशल ट्रेन देने के लिए तैयार है। गोयल ने ट्वीट कर कहा, "उद्धव जी, आशा है आप स्वस्थ है, आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभेच्छा। कल हम महाराष्ट्र से 125 श्रमिक स्पेशल ट्रेन देने के लिए तैयार है। आपने बताया कि आपके पास श्रमिकों की लिस्ट तैयार है।"

उन्होंने आगे कहा कि इसलिए आपसे अनुरोध है, सभी निर्धारित जानकारी जैसे, कहाँ से ट्रेन चलेगी, यात्रियों की ट्रेनों के हिसाब से सूची, उनका मेडिकल सर्टिफ़िकेट और कहाँ ट्रेन जानी है, यह सब सूचना अगले एक घंटे में मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पहुँचाने की कृपा करे, जिससे हम ट्रेनों की योजना समय पर कर सके।

पीयूष गोयल ने अगले ट्वीट में कहा, "उम्मीद है कि पहले की तरह ट्रेन स्टेशन पर आने के बाद, वापिस ख़ाली ना जानी पड़े। आपको आश्वस्त करना चाहूँगा की आपको जितनी ट्रेन चाहिए वो उपलब्ध होंगी।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत