1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हार्दिक को तुरंत रिहा करे राजस्थान सरकार: केजरीवाल

हार्दिक को तुरंत रिहा करे राजस्थान सरकार: केजरीवाल

 Written By: IANS
 Published : Dec 23, 2016 02:52 pm IST,  Updated : Dec 23, 2016 02:52 pm IST

नई दिल्ली: पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की गिरफ्तारी पर हैरानी जताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राजस्थान सरकार से उन्हें तुरंत रिहा करने को कहा। आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने

Arvind_Keijriwal- India TV Hindi
Arvind_Keijriwal

नई दिल्ली: पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की गिरफ्तारी पर हैरानी जताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राजस्थान सरकार से उन्हें तुरंत रिहा करने को कहा। आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने ट्वीट कर कहा, "गिरफ्तार कर लिया गया? हैरान हूं। वसुंधरा (राजे) सरकार को उन्हें शीघ्र रिहा करना चाहिए।"

इससे पहले पटेल ने ट्वीट कर जयपुर हवाईअड्डे पर उतरने के बाद उन्हें गिरफ्तारी किए जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें गिरफ्तार किए जाने की वजह उनके 'जीवन को खतरा' करार दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत