1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राजेश ठाकुर कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष नियुक्त, विसेंट पाला को मिली मेघालय की कमान

राजेश ठाकुर कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष नियुक्त, विसेंट पाला को मिली मेघालय की कमान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 25, 2021 10:19 pm IST,  Updated : Aug 25, 2021 10:19 pm IST

इससे पहले, झारखंड सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव प्रदेश अध्यक्ष थे तथा कमलेश महतो, इरफान अंसारी, मानस सिन्हा और संजय पासवान कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

Rajesh Thakur replaces Rameshwar Oraon as Jharkhand Congress president- India TV Hindi
कांग्रेस ने झारखंड में अपने वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर को बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया। Image Source : ANI

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने झारखंड में अपने वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर को बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया तथा चार अन्य नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। इसके साथ ही, लोकसभा सदस्य विंसेट एच पाला को मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है तथा उनके साथ तीन कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं। 

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की। ठाकुर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने के साथ ही गीता कोड़ा, बंधु टिर्की, जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। 

इससे पहले, झारखंड सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव प्रदेश अध्यक्ष थे तथा कमलेश महतो, इरफान अंसारी, मानस सिन्हा और संजय पासवान कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। मेघालय में विंसेट पाला को अध्यक्ष बनाने के साथ ही, कांग्रेस नेतृत्व ने अम्पारीन लिंगदोह, मार्थोन संगमा और जेम्स लिंगदोह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। इससे पहले सेलेस्टीन लिंगदोह मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। 

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत