1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राजनाथ ने कश्मीर में सुरक्षा बलों को उपद्रवियों से सख़्ती से निपटने के दिए निर्देश

राजनाथ ने कश्मीर में सुरक्षा बलों को उपद्रवियों से सख़्ती से निपटने के दिए निर्देश

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 12, 2016 06:38 am IST,  Updated : Sep 12, 2016 07:34 am IST

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को सुरक्षा बलों को निर्देश दिया कि वे ऐसे लोगों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करें जो जम्मू-कश्मीर में हिंसा में शामिल होने के लिए युवाओं को

Rajnath Singh- India TV Hindi
Rajnath Singh

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को सुरक्षा बलों को निर्देश दिया कि वे ऐसे लोगों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करें जो जम्मू-कश्मीर में हिंसा में शामिल होने के लिए युवाओं को उकसाते हैं। उन्होंने सुरक्षा बलों से यह भी कहा कि वे एक हफ्ते के भीतर राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिश करें।

राजनाथ सिंह ने रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सहित अन्य शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ करीब एक घंटे बैठक की। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों को कश्मीर घाटी में हिंसा के लिए उकसाने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए और उन पर मामला दर्ज करना चाहिए, क्योंकि वे पिछले 65 दिनों से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त कर रहे हैं।

राजनाथ ने कहा कि एक हफ्ते के भीतर सामान्य स्थिति बहाल की जानी चाहिए और स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं को काम करने देना चाहिए, क्योंकि लंबे समय से चल रहे इस संकट में सबसे ज्यादा नुकसान छात्रों का ही हुआ है। गृह मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि दुकानें और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को फिर से खुलवाने की कोशिश की जानी चाहिए।

गौरतलब है कि आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की मुठभेड़ में मौत के बाद से घाटी में हिंसा हो रही है। रविवार को कश्मीर में हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और तीन आतंकवादियों को भी मार गिराया गया। अधिकारियों ने राजनाथ को कश्मीर घाटी के मौजूदा हालात से अवगत कराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत