1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'विधानसभा चुनाव के बाद त्रिपुरा में खिलेगा कमल, भ्रष्ट वाममोर्चा सरकार को उखाड़ फेंक दिया जाएगा'

'विधानसभा चुनाव के बाद त्रिपुरा में खिलेगा कमल, भ्रष्ट वाममोर्चा सरकार को उखाड़ फेंक दिया जाएगा'

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 04, 2018 07:29 pm IST,  Updated : Feb 04, 2018 07:41 pm IST

गृहमंत्री ने कहा कि उन्हें यह जानकर बड़ा अचरज हुआ कि त्रिपुरा में 66 फीसद लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं...

rajnath singh- India TV Hindi
rajnath singh

अगरतला: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद त्रिपुरा में कमल खिलेगा क्योंकि राज्य के लोग भ्रष्ट वाममोर्चा सरकार से मोहभंग हो गया है। त्रिपुरा में 18 फरवरी को विधानसभा चुनाव है और नतीजा तीन मार्च को घोषित किया जाएगा। सिंह ने राज्य की राजधानी के उत्तरी हिस्से में इंद्रनगर में एक रैली में कहा, ‘‘आज सुबह पार्टी की विजय संकल्प यात्रा में लोगों की इतनी तादाद देखकर अब मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि विधानसभा में भ्रष्ट वाममोर्चा सरकार को उखाड़ फेंक दिया जाएगा।’’

गृहमंत्री ने कहा कि उन्हें यह जानकर बड़ा अचरज हुआ कि त्रिपुरा में 66 फीसद लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कमल कीचड़ में खिलेगा। माकपा ने पिछले 25 सालों के घोटालों एवं भ्रष्टाचार से कमल के खिलने की जमीन तैयार कर दी है।’’

उन्होंने कहा कि पहले छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्यप्रदेश को देश का कमजोर और बीमारु राज्य कहा जाता था लेकिन इन राज्यों में भाजपा के सत्ता में आने के बाद समस्याओं के निवारण पर ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकारों में कोई भी मंत्री भ्रष्टाचार में शामिल नहीं रहा।’’

सिंह ने कहा कि वाजपेयी सरकार ने लोगो के कल्याण के लिए पूर्वोत्तर विकास विभाग गठित किया। उन्होंने कहा, ‘‘मानिक सरकार ने पत्रकार एसोसिएशनों की मांग के बावजूद दो पत्रकारों की हत्या की सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं की। राष्ट्रीय स्तर पर दोषसिद्धि दर 46 है जबकि त्रिपुरा में 22 है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत