1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राजनाथ सीमा पार आतंकवाद के एजेंडे के साथ जाएंगे अमेरिका, रुस

राजनाथ सीमा पार आतंकवाद के एजेंडे के साथ जाएंगे अमेरिका, रुस

 Written By: PTI
 Published : Sep 12, 2016 10:33 am IST,  Updated : Sep 12, 2016 04:05 pm IST

गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस महीने अमेरिका और रुस जाएंगे जहा वह कश्मीर में सीमा पार से हो रहे आतंकवाद पर चर्चा करेंगे।

Rajnath Singh- India TV Hindi
Rajnath Singh

गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस महीने अमेरिका और रुस जाएंगे जहां वह कश्मीर में सीमा पार से हो रहे आतंकवाद पर चर्चा करेंगे। राजनाथ क्षेत्र में ISIS की बढ़ती गतिविधियों पर भी चर्चा करेंगे। गृहमंत्री 18 सितंबर को पांच दिन की यात्रा पर रुस जाएंगे।

प्रेट के अनुसार राजनाथ सिंह रूस के आंतरिक मामलों के मंत्री व्लादिमीर कोलोकोल्तसेव से मुलाक़ात कर आतंकवाद से निपटने के लिए द्विपक्षीय सहयोग से संबंधित मसलों पर विचार विमर्ष करेंगे। रुस की यात्रा के बाद राजनाथ 26 सितंबर को सात दिन के लिए अमेरिका रवाना हो जाएंगे जहां वह अमेरिकी गृहमंत्री जेह चार्ल्स जॉन्सन से भेंट करेंगे।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार “राजनाथ सिंह दोनों देशों की यात्रा के दौरान सीमा पार आतंकवाद में पाकिस्तान की भागीदारी और भारत और उसके पड़ोसी देशों में IS की बढ़ती गतिविधियों पर बातचीत करेंगे।”

राजनाथ की यात्रा इस मायने में महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत ने हाल ही में पाकिस्तान से “आतंक के एक्सपोर्ट” का मामला उठाया था। प्रधानमंत्री मोदी ने जी20, ब्रिक्स और आसियान शिखर सम्मेलन में ये मसला उठाया था और आतंकवाद को हवा देने वाले देशों को अलग-थलग करने और उनके ख़िलाफ़ प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

अधिकारी के अनुसार गृहमंत्री की ये द्विपक्षीय यात्राएं भारत में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के ख़िलाफ़ विश्व में एक राय बनाने के भारत के प्रयासों का हिस्सा हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत