1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राजस्थान उपचुनाव: मांडलगढ़, अजमेर और अलवर में कांग्रेस जीती, बीजेपी साफ

राजस्थान उपचुनाव: मांडलगढ़, अजमेर और अलवर में कांग्रेस जीती, बीजेपी साफ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 01, 2018 09:10 pm IST,  Updated : Feb 01, 2018 09:10 pm IST

अजमेर और अजमेर लोकसभा सीट के साथ ही कांग्रेस ने मांडलगढ़ विधानसभा सीट जीतकर बीजेपी को करारा झटका दिया है।

Sachin pilot- India TV Hindi
Sachin pilot Image Source : PTI

जयपुर: अजमेर और अजमेर लोकसभा सीट के साथ ही कांग्रेस ने मांडलगढ़ विधानसभा सीट जीतकर बीजेपी को करारा झटका दिया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने पार्टी की जीत पर मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि प्रदेश के लोग इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव का बेताबी से इंतजार कर रहे ताकि कांग्रेस को सत्ता सौंपे। आपके बता दें कि अजमेर लोकसभा सीट के अंतर्गत विधानसभा की 8 और अलवर लोकसभा सीट के अंतर्गत विधानसभा की 11 सीटें आती हैं। यानी विधानसभा की कुल 20 सीटों पर बीजेपी का गणित उलझता हुआ नजर आ रहा है।

इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने जनाधार को स्वीकारते हुए कहा है कि हार के कारणों का विशलेषण कर कमियों को दूर करेंगे।  राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार कांग्रेस के विवेक धाधड ने माडलगढ़ विधान सभा सीट पर अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के शक्ति सिंह हांडा को 12976 मतों से पराजित कर भाजपा से यह सीट छीन ली। राज्य निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता के अनुसार मांडलगढ विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा के शक्ति सिंह हांडा को 12976 मतों से पराजित किया। धाकड शुरूआती दौर में तीसरे नम्बर पर चल रहे थे लेकिन बाद में अंतर को कम करते हुए जीत दर्ज की। 

अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के डा. करण सिंह यादव ने मौजूदा काबिना मंत्री और भाजपा प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव को हरा दिया है। वहीं अजमेर से कांग्रेस उम्मीदवार रघु शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राम स्वरूप लाम्बा पर जीत तदर्ज कर ली है। निर्वाचन विभाग ने फिलहाल अजमेर और अलवर लोकसभा सीट के परिणाम घोषित नहीं किये है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत