1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. विपक्ष पर बरसे जावड़ेकर, कहा- ये तो चोरी और सीनाजोरी का मामला हो गया

विपक्ष पर बरसे जावड़ेकर, कहा- ये तो चोरी और सीनाजोरी का मामला हो गया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 24, 2020 12:10 pm IST,  Updated : Sep 24, 2020 12:10 pm IST

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर कृषि बिल को लेकर राज्यसभा में विपक्ष की हरकतों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने राज्यसभा को शर्मसार कर दिया। 

Prakash Javdekar- India TV Hindi
विपक्ष पर बरसे जावड़ेकर, कहा- ये तो चोरी और सीनाजोरी का मामला हो गया Image Source : ANI/TWITTER

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कृषि बिल को लेकर राज्यसभा में विपक्ष की हरकतों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने राज्यसभा को शर्मसार कर दिया। अब हर जगह जाकर शिकायत कर रहे हैं। ये चोरी और सीनाजोरी का मामला हो गया है।

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा-'जिस तरह विपक्ष पेश आया वो लज्जा का विषय है, उन्होंने राज्यसभा को शर्मसार कर दिया। उन्हें डिवीजन चाहिए था, उपसभापति ने लगातार कहा कि आप अपनी सीट पर जाओ। डिवीजन मांगो, मैं दूंगा। अब हर जगह जाकर शिकायत कर रहे हैं। ये चोरी और सीनाजोरी का मामला हो गया है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत