1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. डेरेक ओ ब्रायन और संजय सिंह सहित 8 सांसद सस्पेंड, कल राज्यसभा में किया था हंगामा

डेरेक ओ ब्रायन और संजय सिंह सहित 8 सांसद सस्पेंड, कल राज्यसभा में किया था हंगामा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 21, 2020 09:45 am IST,  Updated : Sep 21, 2020 12:58 pm IST

राज्यसभा के सभापति एम वैंकेया नायडू ने रविवार को राज्यसभा में हंगामा करने के लिए 8 सांसदों को एक हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया है।

डेरेक ओ ब्रायन और संजय...- India TV Hindi
डेरेक ओ ब्रायन और संजय सिंह सहित 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड, कल राज्यसभा में किया था हंगामा Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: राज्यसभा के सभापति एम वैंकेया नायडू ने रविवार को राज्यसभा में हंगामा करने के लिए 8 सांसदों को एक हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया है। जो सांसद निलंबित हुए हैं उनमें तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद डेरेक ओ ब्रायन, आम आदमी पार्टी (AAP) के संजय सिंह, कांग्रेस के राजीव साटव, रिपुन बोरा तथा नाजिर हुसैन, केके रागेश, डोला सेन और एलामरम करीम का नाम शामिल है। नायडू ने सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कहा, ''कल का दिन राज्‍यसभा के लिए बहुत बुरा दिन था जब कुछ सदस्‍य सदन के वेल तक आ गए। डिप्‍टी चेयरमैन के साथ धक्‍कामुक्‍की की गई। उन्‍हें अपना काम करने से रोका गया। यह बेहद दुर्भाग्‍यपूर्ण और निंदनीय है। मैं सांसदों को सुझाव देता हूं, कृपया थोड़ा आत्‍मनिरीक्षण कीजिए।'' सभापति की इस कार्रवाई के बाद भी सदन में हंगामा जारी रहा और इसके बाद राज्‍यसभा को सुबह 10 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया।

बता दें कि इन सभी सांसदों पर रविवार के दिन राज्यसभा में उप सभापति के ऊपर कागज फाड़कर फेंकने, माइक तोड़ने, टेबल पर चढ़कर हंगामा करने और राज्यसभा में नियमों का पालन नहीं करने का आरोप है।

रविवार को कृषि बिलों पर चर्चा के दौरान इन सभी सांसदों ने भारी हंगामा किया था और जब बिल पर उप सभापति नो ध्वनिमत वोटिंग शुरू की तो कई सांसद उप सभापति के कुर्सी तक पहुंच गए और वहां पर माइक तोड़ने लगे और कागज फाड़कर फेंकने लगे। कई सांसदों ने राज्यसभा के नियमों की किताब फाड़ी तो कुछ ने कृषि बिलों की कॉपी फाड़ी। आज सोमवार को सभापति एम वेंकाया नायडू ने सदन का अनुशासन तोड़ने के लिए इन सभी सांसदों को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत