1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चुनाव से पहले BJP में बड़ा फेरबदल, मध्य प्रदेश में नंदकुमार चौहान की जगह राकेश सिंह बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष

चुनाव से पहले BJP में बड़ा फेरबदल, मध्य प्रदेश में नंदकुमार चौहान की जगह राकेश सिंह बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष

 Reported By: IANS
 Published : Apr 18, 2018 11:14 am IST,  Updated : Apr 18, 2018 01:34 pm IST

मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी है। पार्टी ने राकेश सिंह को मध्य प्रदेश का नया प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है...

भाजपा ने राकेश सिंह को...- India TV Hindi
भाजपा ने राकेश सिंह को मध्य प्रदेश का नया प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है।  

भोपाल: मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी है। पार्टी ने राकेश सिंह को मध्य प्रदेश का नया प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है।

भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने पार्टी में इस संगठनात्मक नियुक्ति की जानकारी दी। राकेश सिंह राज्य के जबलपुर संसदीय सीट से सांसद हैं और लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक हैं। उन्होंने नंद कुमार सिंह चौहान का स्थान लिया जो इस पद पर साल 2014 से कार्यरत थे।

भाजपा अध्यक्ष ने नंद कुमार सिंह चौहान, सांसद अशोक परनामी (राजस्थान) और डॉ. के हरिबाबू (आंध्रप्रदेश) को भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य नियुक्त किया।

मध्यप्रदेश में प्रदेश पार्टी अध्यक्ष में बदलाव की पहल ऐसे समय में की गई है जब इसी वर्ष राज्य विधानसभा का चुनाव होना है। सूत्रों ने बताया कि भोपाल में कल रात प्रदेश भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक में सिंह के नाम को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के संगठन महामंत्री राम लाल मौजूद थे। इस पद के लिए प्रदेश के पूर्व पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के नाम पर भी चर्चा चल रही थी। साल 2013 में जब पार्टी ने राज्य में जीत दर्ज की थी तब तोमर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत