1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. रामनिवास गोयल फिर बने दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष, शाहदरा से चुने गए हैं विधायक

रामनिवास गोयल फिर बने दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष, शाहदरा से चुने गए हैं विधायक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 24, 2020 02:35 pm IST,  Updated : Feb 24, 2020 02:35 pm IST

दिल्ली विधानसभा के लिए आम आदमी पार्टी विधायक रामनिवास गोयल एक बार फिर से अध्यक्ष चुन लिए गए हैं

Ram Niwas Goel again become Delhi Vidhan Sabha Speaker - India TV Hindi
Ram Niwas Goel again become Delhi Vidhan Sabha Speaker 

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के लिए आम आदमी पार्टी विधायक रामनिवास गोयल एक बार फिर से अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। पिछली विधानसभा में भी रामनिवास गोयल ही अध्यक्ष थे। सोमवार को राम निवास गोयल को लगातार दूसरी बार दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। रामनिवास गोयल दिल्ली की शाहदरा विधानसभा सीट से विधायक चुनकर आए हैं। उन्होंने करीबी मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी के संजय गोयल को हराया था। रामनिवास गोयल को चुनाव में 61808 वोट मिले हैं जबकि संजय गोयल को 56416 वोट प्राप्त हुए हैं। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बार अपने किसी भी मंत्री को नहीं बदला है, लेकिन कुछेग मंत्रियों के विभागों में बदलाव जरूर किया है। इसी तरह दिल्ली के लिए विधानसभा अध्यक्ष के लिए भी बदलाव नहीं हुआ है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत