1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम मोदी के मंत्री का बयान- “जल्दी शादी करें और फिर ‘पापा’ बनें राहुल गांधी”

पीएम मोदी के मंत्री का बयान- “जल्दी शादी करें और फिर ‘पापा’ बनें राहुल गांधी”

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 17, 2018 09:30 am IST,  Updated : Dec 17, 2018 09:34 am IST

तीन हिंदी भाषी राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राहुल गांधी को लेकर अजीबो-गरीब बयान दिया।

केंद्रीय मंत्री...- India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले Image Source : PTI

ठाणे (महाराष्ट्र): तीन हिंदी भाषी राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राहुल गांधी को लेकर अजीबो-गरीब बयान दिया। NDA सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि राहुल गांधी को अब ‘पापा’ बन जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी को ‘पप्पू’ बोलते थे लेकिन मेरा उनको (राहुल गांधी) ये सुझाव है कि आपको ‘पप्पू’ नही, ‘पापा’ होना चाहिए और ‘पापा’ होने के लिए जल्दी शादी करनी चाहिए।” अठावले ने ये बयान ठाणे जिले के कल्याण में पत्रकारों से बात करते हुए दिया। उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि “आपको (राहुल गांधी) तीन राज्यों (राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश) में सफलता मिली है। अब राहुल गांधी जल्दी शादी करें और ‘पापा’ बनें।”

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश चुनावों का जिक्र करते हुए वो यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बचाव करते हुए भी दिखे। उन्होंने कहा कि ‘तीनों जगहों पर बीजेपी की चुनावी हार मोदी की हार नहीं है।’ इस दौरान अठावले ने शिवसेना को भी नसीहत दी कि उन्हें BJP के साथ अपना गठबंधन बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि 'अगर ये गठबंधन (BJP-शिवसेना) जारी नहीं रहा तो शिवसेना का नुकसान होगा।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत