1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केंद्रीय मंत्री का राहुल गांधी को सुझाव, ‘करें दलित लड़की से शादी’

केंद्रीय मंत्री का राहुल गांधी को सुझाव, ‘करें दलित लड़की से शादी’

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 29, 2017 08:41 pm IST,  Updated : Oct 29, 2017 08:41 pm IST

केंद्रीय मंत्री ने आज सुझाव दिया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दलित लड़की से शादी करना चाहिए क्योंकि इस समुदाय के साथ बस खाना खा लेने भर से जातिवाद नहीं हटाया जा सकता है

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

मुम्बई: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आज सुझाव दिया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दलित लड़की से शादी करना चाहिए क्योंकि इस समुदाय के साथ बस खाना खा लेने भर से जातिवाद नहीं हटाया जा सकता है।

राहुल गांधी ने हाल ही में एक प्रश्न के उत्तर में कहा था, यह पुराना प्रश्न है। मैं तकदीर में यकीन करता हूं। जब होगी, तब होगी।

भाजपा नीत राजग के घटक रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अगुवा दलित नेता अठावले ने कहा कि वह कांग्रेस नेता को जोड़ी ढूढने में मदद करेंगे।

सामाजिक न्याय राज्य मंत्री ने पूर्व महाराष्ट्र के अकोला में संवाददाताओं से कहा, वह (गांधी) कभी कभी दलित लोगों के घर जाते है और उनके साथ खाना खाते हैं। मैं सोचता हूं कि उन्हें एक दलित लड़की से शादी कर लेनी चाहिए। यदि जरुरत पड़ी तो मैं उनके लिए जोड़ी ढूढने में मदद करुंगा।

वैसे उन्होंने यह भी कहा, मेरा इरादा उनका अपमान करने का नहीं है लेकिन मैं देश के सामने एक आदर्श पेश करने के लिए इसका अंतरजातीय विवाह का प्रस्ताव रख रहा हूं। मैंने एक ब्राह्मण लड़की से शादी की है जो जातिगत बाधाएं तोड़ने के लिए बी आर अंबेडकर के हल के अनुरुप है। बस साथ खाना खाने से यह जातिवाद हटाना हासिल नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा, वह अब पप्पू नहीं रहे। वह विश्वास से भरे दिखते हैं और आशा है कि वह अच्छा नेता हो सकते है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत