1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश करने वाला समहू एक्सपोज हो गया: रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश करने वाला समहू एक्सपोज हो गया: रणदीप सुरजेवाला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 02, 2020 02:54 pm IST,  Updated : Aug 02, 2020 02:54 pm IST

कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला ने एक वर्चुअल मीटिंग में कहा कि कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश करने वाला समहू अब एक्सपोज हो गया है।

कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश करने वाला समहू एक्सपोज हो गया: रणदीप सुरजेवाला- India TV Hindi
कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश करने वाला समहू एक्सपोज हो गया: रणदीप सुरजेवाला Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला ने एक वर्चुअल मीटिंग में कहा कि कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश करने वाला समहू अब एक्सपोज हो गया है। उन्होंने कहा, "एक समूह ने कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश की, वो समूह आज एक्सपोज हो गया है। एक महिला थी, जो मुख्यमंत्री का चेहरा थी और आज वो एलजी बनी बैठी है। एक और व्यक्ति थे, जिन्होंने झूठी CAG रिपोर्ट दी थी। अब वह बैंक बोर्ड में है। एक और व्यक्ति था दाढ़ी वाला, जो आज देश का प्रधानमंत्री है।"

वर्चुअल मीटिंग में णदीप सुरजेवाला ने कहा, "देश आज विषम परिस्थिति से गुजर रहा है। पीएम और सरकार ने देश को आत्मनिर्भरता पर छोड़ दिया है। नौकरी जा रही है, चीन ले कब्जा किया हुआ है, हमारी जमीन पर। अब देश कांग्रेस की तरफ देख रहा है।  गोदी मीडिया के हमारे मित्र जो BJP के इशारे पर खबर छापते हैं ताकि देश की जनता का ध्यान भ्रमित कर सकें।" यह बातें उन्होंने मीटिंग में कांग्रेस नेता राजीव सातव को जवाब देते हुए कहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत