1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता रवि किशन भाजपा में शामिल

प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता रवि किशन भाजपा में शामिल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 19, 2017 12:22 pm IST,  Updated : Feb 19, 2017 02:16 pm IST

भाजपा इस समय उत्तर प्रदेश चुनावों के बीच अपने पक्ष में मतो को बढ़ाने के लिए हर कोशिश कर रही है। इसी बीच प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता रवि किशन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं।

ravi- India TV Hindi
ravi

नई दिल्ली: भाजपा इस समय उत्तर प्रदेश चुनावों के बीच अपने पक्ष में मतो को बढ़ाने के लिए हर कोशिश कर रही है। इसी बीच प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता रवि किशन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं।

ये भी पढ़े-

नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में रवि किशन ने भाजपा का हाथ थामा। इस मौके में भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद ते। जो कि रवि किशन के अच्छे दोस्त है। मनोज तिवारी ने भाजपपा में शामिल होने के बाद ट्वीट भी किया। इसके साथ ही मनोज तिवारी ने रवि किशन के साथ अपनी फोटो भी शेयर की।

रवि किशऩ ने इससे पहले साल 2014 लोकसभा चुनाव में जौनपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन वहां उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।

इस समय रवि किशन फेमस टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' में किरदार निभा रहे हैं। इसके साथ ही रवि ने कई  भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों में किरदार निभाया है। साल 2006 में रवि किशन ने 'बिग बॉस' में अपनी दमदार उपस्थिति से सबका दिल जीता। इसके बाद उन्होंने 'झलक दिखला जा' के पांचवें सीजन में भी काम किया। अभ भी वह बॉलीवुड में सक्रिय हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत