1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. क्रिकेटर रविंद्र जडेजा के पिता और बहन कांग्रेस में हुए शामिल, पत्नी ने थामा था बीजेपी का हाथ

क्रिकेटर रविंद्र जडेजा के पिता और बहन कांग्रेस में हुए शामिल, पत्नी ने थामा था बीजेपी का हाथ

 Reported By: PTI
 Published : Apr 14, 2019 04:07 pm IST,  Updated : Apr 14, 2019 04:08 pm IST

क्रिकेट खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की पत्नी के भाजपा में शामिल होने के महज महीने भर बाद उनके पिता और बहन रविवार को यहां कांग्रेस में शामिल हो गए।

Ravindra Jadeja's father, sister join Congress- India TV Hindi
Ravindra Jadeja's father, sister join Congress

जामनगर (गुजरात): क्रिकेट खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की पत्नी के भाजपा में शामिल होने के महज महीने भर बाद उनके पिता और बहन रविवार को यहां कांग्रेस में शामिल हो गए।

जडेजा के पिता अनिरूद्ध सिंह और बहन नैनाबा जामनगर जिले के कलवाड शहर में एक रैली के दौरान कांग्रेस के नेता हार्दिक पटेल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। जडेजा जामनगर के रहने वाले हैं। इस मौके पर जामनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मुलु कंडोरिया भी उपस्थित थे।

जडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर में तीन मार्च को भाजपा में शामिल हुई थी।

गुजरात में लोकसभा की कुल 26 सीटें हैं और 23 अप्रैल को तीसरे चरण में सभी सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत