1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अध्यादेश को फाड़नेवाले राहुल ने मनमोहन का सम्मान किया था क्या: रविशंकर

अध्यादेश को फाड़नेवाले राहुल ने मनमोहन का सम्मान किया था क्या: रविशंकर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 09, 2017 09:31 pm IST,  Updated : Feb 09, 2017 09:31 pm IST

राज्यसभा में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर पीएम मोदी की टिप्पणी के बाद गर्माई सियासत के बीच बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया।

Ravishankar Prasad- India TV Hindi
Ravishankar Prasad Image Source : PTI

नई दिल्ली: राज्यसभा में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर पीएम मोदी की टिप्पणी के बाद गर्माई सियासत के बीच बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उन्होंने अपने पीएम मनमोहन सिंह द्वारा पारित अध्यादेश को सरेआम फाड़कर नॉन्सेंस बताया था। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या उन्होंने ऐसा करके अपने पीएम का अपमान नहीं किया था।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)  

राहुल गांधी ने आज चुनावी सभाओं में पीएम मोदी की जमकर आलोचना की थी। राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पीएम मोदी ने सदन में अपमान किया इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।  गौरतलब है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा था कि रेनकोट पहनकर बाथरूम में नहाना कोई मनमोहन सिंह से सीखे। पीएम मोदी के इस बयान से नाराज होकर कांग्रेस सांसद सदन से बॉयकाट किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत