1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता पद की पार्टी करेगी पेशकश तो मैं इस दायित्व को निभाने के लिए तैयार: शशि थरूर

लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता पद की पार्टी करेगी पेशकश तो मैं इस दायित्व को निभाने के लिए तैयार: शशि थरूर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 27, 2019 11:34 pm IST,  Updated : May 27, 2019 11:56 pm IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें लोकसभा में कांग्रेस पार्टी का नेता पद की पेशकश करती है तो वह इस दायित्व को निभाने के लिए तैयार हैं।

Ready to be Congress leader in Lok Sabha: Shashi Tharoor- India TV Hindi
Ready to be Congress leader in Lok Sabha: Shashi Tharoor Image Source : PTI

नई दिल्ली | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें लोकसभा में कांग्रेस पार्टी का नेता पद की पेशकश करती है तो वह इस दायित्व को निभाने के लिए तैयार हैं।तिरुवनंतपुरम से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए थरूर ने सोमवार को तिरंगा टीवी से कहा, "अगर पेशकश की गई, तो मैं कांग्रेस का लोकसभा नेता बनने के लिए तैयार हूं।"

उन्होंने स्वीकार किया कि कांग्रेस की मुख्य चुनावी थीम 'न्याय' को मतदाताओं के समक्ष ठीक से नहीं रखा गया और इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की 'नरम हिंदुत्व' की नीति की ओलाचना की। उन्होंने हालांकि जोर देकर कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बने रहना चाहिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "पार्टी उनकी सहायता के लिए क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति पर विचार कर सकती है।" थरूर 2009 से तिरुवनंतपुरम संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 2014 में उन्होंने भाजपा के ओ.राजगोपाल के विरुद्ध मात्र 15,000 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत