नई दिल्ली: केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से आगे चल रहे कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह खुद को ऐसे बल्लेबाज की तरह महसूस कर रहे हैं जिसने शतक लगाया लेकिन उसकी टीम हार गई।
Related Stories
थरूर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं करीब 50 हजार वोटों से आगे चल रहा हूं। मैं खुद को उस उम्मीदवार की तरह महसूस कर रहा हूं जिसने शतक लगाया लेकिन उसकी टीम हार गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिए खट्टा-मीठा अनुभव है।’’
बता दें कि लोकसभा चुनाव की मतगणना के रुझान के अनुसार केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ की 20 संसदीय सीटों में से 19 सीटों पर बढ़त बरकरार है और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी छह लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से आगे चल रहे हैं।