1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पुलवामा का बदला लेने के लिए PAK में हमला करने को तैयार गुजरात के विधायक

पुलवामा का बदला लेने के लिए PAK में हमला करने को तैयार गुजरात के विधायक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 02, 2019 08:57 pm IST,  Updated : Mar 02, 2019 08:57 pm IST

विवादों में रहने वाले गुजरात के भाजपा विधायक मधु श्रीवास्तव ने शनिवार को कहा कि वह पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान में हमला करने को तैयार हैं।

पुलवामा का बदला लेने...- India TV Hindi
पुलवामा का बदला लेने के लिए गुजरात से भाजपा का एक विधायक पाक में हमला करने को तैयार

अहमदाबाद: विवादों में रहने वाले गुजरात के भाजपा विधायक मधु श्रीवास्तव ने शनिवार को कहा कि वह पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान में हमला करने को तैयार हैं।

श्रीवास्तव वड़ोदरा जिले के वघोलिया से छह बार से विधायक हैं। उन्होंने कहा कि वह अपना बलिदान देने के लिए तैयार हैं क्योंकि विधायक भी देश के प्रतिनिधि हैं। विधायक ने वड़ोदरा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यदि वे 45 को मार सकते हैं तो मुझमें 500 लोगों को मारने का साहस है। यदि सरकार मुझे निर्देश दे तो मैं बदला लेने को तैयार हूं। मैं वहां अपना विमान गिरा (दुर्घटनाग्रस्त) दूंगा।’’

श्रीवास्तव ने कुछ गुजराती फिल्मों में अभिनय किया है।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को हुए एक आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश एक मोहम्मद ने ली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत