1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली: मनीष सिसोदिया ने कहा, तेजी से हो रहा है सेहत में सुधार, आज से शुरू करूंगा कामकाज

दिल्ली: मनीष सिसोदिया ने कहा, तेजी से हो रहा है सेहत में सुधार, आज से शुरू करूंगा कामकाज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 19, 2018 12:04 pm IST,  Updated : Jun 19, 2018 12:04 pm IST

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। सिसोदिया ने कहा कि वह आज से ही कामकाज शुरू करने की कोशिश करेंगे...

Recovering fast, will try to resume work today, says Manish Sisodia | PTI- India TV Hindi
Recovering fast, will try to resume work today, says Manish Sisodia | PTI

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। सिसोदिया ने कहा कि वह आज से ही कामकाज शुरू करने की कोशिश करेंगे। गौरतलब है कि सिसोदिया दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में 13 जून से अनशन पर हैं। अनशन के दौरान तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मूत्र में कीटोन का स्तर तेजी से बढ़ने और शुगर का स्तर घटने के बाद सिसोदिया को सोमवार की दोपहर में करीब 3 बजे LNJP अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, ‘सुप्रभात!! डॉक्टरों की देखरेख और आपके आशीर्वाद से मेरी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। कल मेरा कीटोन स्तर 7.4 था और बल्ड प्रेशर 184/100 तक पहुंच गया था। इससे किडनी पर असर पड़ सकता था। लेकिन अब सबकुछ नियंत्रण में है। यदि डॉक्टर इजाजत देंगे तो मैं आज से ही काम पर लौट आऊंगा।’ स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की सेहत खराब होने के बाद उन्हें रविवार रात LNJP अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी हालत स्थिर है।

शनिवार को डॉक्टरों के दल ने सिसोदिया और जैन की जांच की। जैन पिछले मंगलवार से उपराज्यपाल कार्याल में आमरण अनशन पर थे जबकि सिसोदिया ने अनशन बुधवार से शुरू किया था। अरविंद केजरीवाल अपने सहयोगियों के साथ 13 जून से उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में धरने पर बैठे हैं। वह बैजल से आईएएस अधिकारियों की कथित हड़ताल खत्म करने का निर्देश देने और राशन को घर-घर पहुंचाने की योजना को मंजूरी देने की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत