नई दिल्ली: प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी प्रतिष्ठा नष्ट करने का आरोप लगाते हुए एक अंग्रेजी समाचार पत्र व दो हिंदी समाचार पत्रों के खिलाफ हाईकोर्ट में मानहानी की याचिका दायर की है।
लेख में रेहान को राजनीतिक परिवार का उत्तराधिकारी बनाने की योजना के तहत राहुल गांधी की ओर से गोद लेने की अटकल जताई गई थी।
न्यायमूर्ति मनमोहन ने सभी को चार सप्ताह में अपना जवाब संयुक्त रजिस्ट्रार के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया है।
अदालत ने संयुक्त रजिस्ट्रार के समक्ष सुनवाई आज व अदालत में 11 मई को सुनवाई तय की है।