1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शिरोमणि काली दल ने कहा- ‘घड़ियाली आंसू’ को बदलकर ‘केजरीवाल आंसू’ कर दिया जाए

शिरोमणि काली दल ने कहा- ‘घड़ियाली आंसू’ को बदलकर ‘केजरीवाल आंसू’ कर दिया जाए

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 03, 2020 07:49 am IST,  Updated : Dec 03, 2020 07:49 am IST

शिरोमणि काली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कृषि कानूनों को लागू करके किसानों की पीठ में छूरा घोंपने का आरोप लगाया।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Arvind Kejriwal Image Source : PTI (FILE PHOTO)

चंडीगढ़: शिरोमणि काली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कृषि कानूनों को लागू करके किसानों की पीठ में छूरा घोंपने का आरोप लगाया। बादल ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘यह हद दर्जे की राजनीतिक बेईमानी ही नहीं अपितु सरल हृदय वाले और विश्वास रखने वाले किसानों के साथ अमानवीय विश्वासघात है।’’

उन्होंने कहा कि वह और किसान यह जानकर स्तब्ध हैं कि केजरीवाल ‘किसान विरोधी’ कानूनों को लागू भी कर चुके हैं और उन्होंने इस संबंध में गजट अधिसूचना भी जारी कर दी।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यहां तक घड़ियाल को भी केजरीवाल से एक या दो बातें सीखने होगी कि नकली आंसू कैसे बहाये जाएं। वाकई, घड़ियाली आंसू के बारे में कहावत बदलकर केजरीवाल के आंसू करना होगा। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत